फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pramod Krishnam: I am with Modi ji..Insulted Priyanka-Sachin fiercely, vented out anger against Rahul and Cong

Pramod Krishnam: मैं अब मोदी जी के साथ...प्रियंका-सचिन का जमकर अपमान, राहुल और कांग्रेस के खिलाफ निकाली भड़ास

Sun, 11 Feb 2024 06:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, संभल
अमर उजाला नेटवर्क/एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 06:38 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी से निष्कासन के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राम और राष्ट्र पर कोई समझौता नहीं हो सकता। पार्टी में पुराने नेताओं का लगातार अपमान हो रहा है। प्रियंका गांधी को लगातार नकारा जा रहा है। सचिन पायलट भी अपमान का घूंट पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक नेता की जिद से पार्टी में लगातार गिरावट का दौर जारी है। 

विज्ञापन
Pramod Krishnam: I am with Modi ji..Insulted Priyanka-Sachin fiercely, vented out anger against Rahul and Cong
आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस से निष्कासन के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को कहा कि राम और राष्ट्र पर कोई समझौता नहीं हो सकता। कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कृष्णम ने कहा कि उन्हें छह के बजाय भगवान राम की तरफ 14 साल के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


मीडिया से पता चला कि पता चला कि कांग्रेस पार्टी ने एक पत्र जारी किया है। इसमें केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि मुझे पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया गया है। मैं पार्टी से मुक्त करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। पूछना चाहता हूं कि कौन सी गतिविधियां पार्टी के खिलाफ थीं। 
विज्ञापन


कृष्णम ने पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवान राम का नाम लेना, अयोध्या जाना, श्री कल्कि धाम की नींव रखना या नरेंद्र मोदी जी से मिलना क्या पार्टी विरोधी गतिविधि है। कांग्रेस नेतृत्व को बताना चाहिए कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जो पार्टी विरोधी गतिविधियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी द्वारा लिए गए कई फैसलों से वह सहमत नहीं थे। इनमें अनुच्छेद 370 व तीन तलाक को निरस्त करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। जब डीएमके नेताओं ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की तो कांग्रेस को उनका भी समर्थन नहीं करना चाहिए था। राम और राष्ट्र पर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। 

 

आज मैं आजाद हो गया

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजेश पायलट ने उनकी मुलाकात राजीव गांधी जी से कराई थी। तब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से वादा किया था कि वह मरते दम तक कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे। यही वजह है कि तमाम अपमानों के बावजूद पार्टी नहीं छोड़ी। अब तक मुझे बहुत अपमान सहना पड़ा।

कहा कि जो व्यक्ति अपने दादा-दादी, माता-पिता के साथ खड़े होने वालों का सम्मान करना नहीं जानता। इसमें गुलाम नबी आजाद, कमल नाथ, भूपिंदर सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह और आनंद शर्मा शामिल हैं। यह नेता इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के साथ रहते थे।

यह वहीं लोग थे जिन्होंने राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उन्हें चलना सिखाया। कहा कि जो व्यक्ति इतने बड़े नेताओं का सम्मान नहीं करता वह जीत गया तो मेरा अपमान करना कोई बड़ी बात नहीं होगी।

 

विपक्ष का मतलब पीएम से नफरत नहीं

पार्टी पर निशाना साधते हुए कृष्णम ने कहा कि सवाल मेरे निष्कासन का नहीं है, सवाल यह है कि कांग्रेस जो महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद, इंदिरा गांधी की थी वह आज कहां है। राहुल गांधी पर परोक्ष हमला बोलते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सवाल देश के भविष्य का है।

मैं जानता हूं कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी है लेकिन विरोध के नाम पर उनके मन में सिर्फ एक व्यक्ति के प्रति नफरत है। विपक्ष में होने का मतलब अपने प्रधानमंत्री से नफरत करना नहीं है। मेरा कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह पीएम मोदी से इस हद तक नफरत करते हैं कि अब वह देश से नफरत करने लगे हैं। जो व्यक्ति अपनी मां या बहन का सम्मान नहीं करता, वह दूसरों का क्या सम्मान करेगा?। 

 

सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ

सचिन पायलट का बहुत अपमान किया गया है। वह भगवान शिव की तरह जहर पी रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा का भी अपमान किया जा रहा है। इसी कारण वह राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं हो रही हैं। कृष्णम ने कहा, सवाल यह है कि उनका अनादर करने का निर्देश कौन दे रहा है क्योंकि हमारे अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खड़गे) सिर्फ एक रबर स्टांप हैं।

 

देश के विकास के लिए मोदी के साथ

उन्होंने कहा कि अब से वह देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े रहेंगे। आज खुशी हो रही है कि उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी। मैंने राजीव गांधी से जो वादा किया था उसे नहीं तोड़ा। आज से देश के विकास के लिए वह देश के प्रधानमंत्री के साथ खड़ा रहेंगे। श्री कल्कि धाम फाउंडेशन शिलान्यास समारोह 19 फरवरी को होगा।

मुझे गर्व है कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कल्कि धाम आने का निमंत्रण स्वीकार करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी को भी धन्यवाद देता हूं। बीजेपी में शामिल होने के बारे में कृष्णम ने कहा कि मुझे भगवान पर भरोसा है। भगवान जहां ले जाएंगे वह वहां जाएंगे। मोदी जी के साथ देश है इसलिए अब वह उनके साथ हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed