{"_id":"65f805d96555507de3007723","slug":"pramod-krishnam-congress-double-standards-will-not-work-on-evms-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pramod Krishnam: भाजपा की जीत पर ईवीएम में खेल, कांग्रेस की हार पर हो जाती है खराब, यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pramod Krishnam: भाजपा की जीत पर ईवीएम में खेल, कांग्रेस की हार पर हो जाती है खराब, यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा
Mon, 18 Mar 2024 02:44 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:44 PM IST
सार
संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि ईवीएम पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि भाजपा के जीतने पर ईवीएम में खेल किया जाता है। कांग्रेस के जीतने पर सब कुछ सही कैसे हो जाता है। इस पर उनको सोचना चाहिए।
विज्ञापन
प्रमोद कृष्णम
- फोटो : Pramod Krishnam
विस्तार
श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं ईवीएम का खेल है। अगर ईवीएम खराब है तो कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में जो सरकार बनी है इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 2009 में जब कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला तब ईवीएम ठीक थी।
विज्ञापन
जब तेलंगाना, हिमाचल, कर्नाटक में सरकार बनती है ईवीएम ठीक हो जाती है और जहां भाजपा जीत जाती है वहां ईवीएम खराब हो जाती है। ये दोहरे मापदंड और दोगलापन नहीं चलेगा। इससे पहले कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज करते हुए कहा था कि कांग्रेस बड़े नेताओं की पार्टी होती थी लेकिन अब राहुल गांधी के नौकरों की पार्टी होकर रह गई है।
विज्ञापन
वही इस पार्टी को चला रहे हैं और बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं। आचार्य ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। उस पर कोई नहीं रुकना चाहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी का कारण राहुल गांधी हैं। जब तक वह रहेंगे पार्टी का भला नहीं हो सकता। विपक्षी गठबंधन को चोरों की जमात बोलते हुए आचार्य ने कहा कि इसमें कोई भी अच्छा व्यक्ति रहना पसंद नहीं करेगा।
विज्ञापन
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं EVM का खेल है। अगर EVM खराब है तो कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में जो सरकार बनी है इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 2009 में जब कांग्रेस पार्टी को… pic.twitter.com/1OEfYjywJd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2024