फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pramod Krishnam attack on Congress: Meeting PM and talking about Ram, opposition to party is acceptable

प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर हमला:  पीएम से मिलना और राम की बात करना पार्टी विरोध तो स्वीकार्य, अब नहीं सहेंगे

Sun, 11 Feb 2024 02:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 11 Feb 2024 02:30 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद प्रमोद कृष्णम ने बड़े नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी का बड़ा कारण पदाधिकारियों के गलत फैसले लेना है। प्रियंका गांधी और सचिन पायलट के साथ गलत हुआ।

विज्ञापन
Pramod Krishnam attack on Congress: Meeting PM and talking about Ram, opposition to party is acceptable
कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम - फोटो : ANI

विस्तार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी से निष्कासित होने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों पर बड़ा हमला बोला। कहा कि वह पार्टी नेतृत्व का कांग्रेस से मुक्ति देने का फरमान जारी करने पर आभार जताते हैं। केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खरगे यह बताएं कि ऐसी कौन सी गतिविधियां हैं जो पार्टी के विरोध में थीं।

विज्ञापन


क्या राम का नाम लेना,राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण स्वीकारना या श्री कल्कि धाम का शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी को बुलाना पार्टी विरोध है। आचार्य ने रविवार को संभल के कल्कि धाम में प्रेस वार्ता में कांग्रेस पदाधिकारियों पर हमला बोला।
विज्ञापन


कहा की शनिवार देर रात पत्रकारों और मीडिया से कांग्रेस पार्टी से चिट्ठी जारी होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ और भी बड़े नेताओं का अपमान हुआ है। कांग्रेस पार्टी की बर्बादी राममंदिर या कल्कि धाम से नहीं हुई है। बड़े नेताओं के गलत फैसले इसका कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जब पार्टी ने हिंदू धर्म का विरोध किया और उसे मैंने गलत बताया तो पार्टी ने अपना चेहरा दिखा दिया। कहा कि राम और धर्म से बड़ा कोई नहीं है। अब जो होगा वह इतिहास में लिखा जाएगा। इसके अलावा सचिन पायलट के सवाल पर कहा कि उनके साथ लगातार गलत हुआ। वह जहर का घूंट पीकर भी अपमान सहन करते रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed