फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pradhan's financial powers seized

Sambhal News: चौपा शोभापुर गांव के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's financial powers seized
बहजोई। सचिव के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर गोआश्रय स्थल के खाते से कई बार में 1.34 लाख रुपये की धनराशि निकालने के आरोप में विकासखंड के गांव चौपा शोभापुर की ग्राम प्रधान सपना के वित्तीय अधिकार सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि बीते दिनों एडीओ पंचायत के पत्र के आधार पर वर्ष 2023 में तत्कालीन सचिव सुभाष कुमार सचिव के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर ग्राम प्रधान की ओर से धनराशि निकालने के आरोप में डीपीआरओ की ओर से पूरे मामले की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि ग्राम प्रधान की ओर से सचिव के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर गोआश्रय स्थल के खाते से दो बार में 25-25 हजार, एक बार 35 हजार, एक बार 30 हजार व एक बार 19 हजार कुल पांच बार में 1.34 लाख रुपये की धनराशि निकाली गई। इससे साफ होता है कि ग्राम प्रधान की ओर से इस सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। तय समय पर संतुष्टिपूर्ण जवाब न देने पर ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज किए गए हैं। वहीं, मामले की अंतिम जांच के लिए उप निदेशक, कृषि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed