फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pradhan's son entered the house for attempted rape

दुष्कर्म के प्रयास के लिए घर में घुसा प्रधान का बेटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son entered the house for attempted rape
प्रधान के बेटे ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पति आ गया और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी छूटकर भाग गया। थाने में शिकायत की तो आरोपी पकड़ा गया। लेकिन गांव के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत करा दी। इसमें आरोपी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस पर पीड़ित पक्ष भी सहमत हो गया।
विज्ञापन

महिला के पति ने बताया कि बुधवार की रात दस बजे करीब उनके घर की दीवार कूदकर प्रधान का बेटा घुस आया था और उसकी पत्नी को बुरी नीयत से पकड़ लिया था। इसकी शिकायत बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंचकर की तो पुलिस ने आरोपी पकड़ लिया था। बताया कि दोपहर के समय करीब दो घंटे गांव के जिम्मेदार लोगों ने थाने में पंचायत कराई। जिसमें प्रधान के बेटे ने माफी मांगी और कहा कि आगे से कभी गलती हो तो उसको जेल भिजवा देना। इस माफी के बाद समझौता कर लिया। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि थाने में पंचायत होने की बात जानकारी में नहीं है। एक गांव से शिकायत मिलने की जानकारी थाने में तैनात दरोगा ने दी है। पूरे मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed