फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Power supply stalled for three hours due to transformer repair

ट्रांसफार्मर मरम्मत को लेकर तीन घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for three hours due to transformer repair
चंदौसी। विद्युत वितरण खंड में ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य किया गया। जिससे रविवार की दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे 20 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य किया गया। जिससे दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक स्टेशन रोड, मुंसिफ रोड, मालगोदाम रोड, सुभाष रोड, आजाद रोड, पंजाबी कालोनी, रामस्वरूप रोड, संभल गेट, होली मोहल्ला, बड़ा महादेव, मोहल्ला लोधियान, मोहल्ला नोनवाला, मुरादाबाद गेट, हुसैनी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे ठप रही। जिससे क्षेत्र के 20 हजार उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिन घरों में इनवेटर थे, उन्हें कम परेशानी हुई। शाम को विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। एसडीओ विद्युत प्रथम अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पावर हाउस में ट्रासफार्मर की मरम्मत का कार्य किया गया। जिससे दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ट्रांसफार्मर सही होने पर उपभोक्ताओं को वोल्टेज सही मिलेंगे। इससे पहले वोल्टेज काफी लो मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed