{"_id":"69fa538aa3897921ac0e8115","slug":"power-is-not-permanent-people-will-clear-up-misconceptions-burke-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135009-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता स्थायी नहीं होती है, जनता गलतफहमी दूर कर देगी : बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता स्थायी नहीं होती है, जनता गलतफहमी दूर कर देगी : बर्क
विज्ञापन
संभल। जो लोग अपनी ताकत पर घमंड कर रहे हैं, उनकी ताकत चकनाचूर होगी। घमंड टूटेगा और फिर से सरकार बनेगी। यह कहना है संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
उन्होंने मंगलवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि हमें मायूस होने की जरूरत नहीं है, आने वाला समय बहुत जल्द बदलेगा। कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने भी पूरे देश पर शासन किया था। समय के साथ वहां भी परिवर्तन हुआ। सत्ता स्थायी नहीं होती है। जनता इस गलतफहमी को दूर कर देगी। इसलिए यह गलतफहमी है कि भाजपा की सत्ता स्थायी रहेगी, इस गलतफहमी को भी जनता जल्द दूर कर देगी। आगे कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। यह पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद सवाल नहीं उठे हैं। बिहार के चुनाव के बाद भी सवाल उठे थे। सांसद ने कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में बार-बार रिट याचिकाएं दाखिल कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। सांसद ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि चुनाव आयोग विपक्ष के वोटों को काटने का काम कर रहा है, जबकि यह गलत है और इससे चुनाव परिणाम प्रभावित होंगे।