फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Potato found stuffed in MRF center, orders to seize it

Sambhal News: एमआरएफ सेंटर में भरे मिले आलू, जब्त करने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Potato found stuffed in MRF center, orders to seize it
सौंधन। गांव गोहत में स्थित अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र (एमआरएफ सेंटर) में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया को निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रधान के आलू भरे मिले। इस पर डीएम भड़क गए। आलू जब्त करने और रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय के मुख्य गेट पर बने अवैध शौचालय को ध्वस्त कराया है। अवैध कब्जे की पैमाइश कराने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए हैं। हलका लेखपाल को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे की जानकारी सामने आई। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के 19 बिंदुओं पर कार्य न होने पर ग्राम पंचायत सचिव पर नाराजगी जाहिर की और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विद्यालय में साफ सफाई रखी जाए और भोजन सूची के अनुसार बच्चों को उपलब्ध कराया जाए। विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति कम मिलने पर भी डीएम खफा दिखाई दिए। ईंट भट्ठों पर बाल श्रम किए जाने की भी जानकारी सामने आई। डीएम ने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि ईंट भट्ठों की जांच की जाए। बाल श्रम मिलते ही कार्रवाई करें। डीएम ने इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र और एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। गांव में नियमित टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर डीएम ने गांव भारतल मदारपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया है। इसी गांव में स्थित झील का भी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। झील तक जाने वाला मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed