फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Potato-filled Sheoraj Mazda caught fire due to fireworks sparks

आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से आलू से भरी श्योराज माजदा में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Potato-filled Sheoraj Mazda caught fire due to fireworks sparks
चंदौसी में संभल तिराहे पर आलू से लदे ट्रक में लगी आग। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी से आलू से भरी डीसीएम में चिंगारी गिरने से आग लग गई। संभल तिराहे पर डीसीएम धूं-धूंकर जलने लगी। चालक की गुहार पर आसपास के लोगों ने समर्बिसल चलाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डीसीएम में बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र से कोल्ड स्टोर से दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन

संभल निवासी फाजिल डीसीएम चलाता है। रविवार की रात चालक बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कोल्ड स्टोर से किराए पर डीसीएम में आलू भरकर दिल्ली मंडी लेकर जा रहा था। चालक डीसीएम लेकर रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे चंदौसी में बदायूं चुंगी से गुजरा रहा था, तो शादी समारोह में चल रही आतिशबाजी के दौरान चिंगारी डीसीएम पर आकर गिर गई। चालक डीसीएम लेकर बहजोई रोड स्थित संभल तिराहा पर पहुंचा, तो अचानक चिंगारी ने आग का विकराल रूप ले लिया और डीसीएम धूं-धूं कर जलने लगी। भीषण आग लगी देखकर चालक ने किसी तरह डीसीएम रोककर अपनी जान बचाई। आसपास स्थित घर पर जाकर गुहार लगानी शुरू कर दी। तब संभल तिराहा स्थित प्रेमपाल सिंह व उनके पुत्र राहुल चौधरी ने अपनी समर्सिबल चलाकर पाइप से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। तभी चालक फाजिल ने घटना से अग्निशमन दल को सूचना दी। कुछ देर बाद अग्निशमन दल व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वाहन के चालक फाजिल ने बताया कि डीसीएम सीएनजी से संचालित थी तथा उसमें 150 क्विंटल आलू लदे थे। आग लगने से डीसीएम में लगभग 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सड़क से डीसीएम हटवाने के लिए पुलिस क्रेन मंगवाने में लगी थी।
विज्ञापन

-------------------------
आग से आधा घंटे बाधित रहा यातायात
चंदौसी। संभल तिराहे पर जैसे ही आलू से लदी डीसीएम में आग लग गई। चालक ने वाहन रोककर इधर-उधर मदद मांगे शुरू कर दी। डीसीएम में चालक संभल निवासी फाजिल अकेला ही था। वाहन खड़ा होने पर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों के ब्रेक लग गए। करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed