फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Potato and common man are paying double the price of four rupees per kilogram in the market

मंडी में चार-पांच रुपये प्रति किलोग्राम है आलू और आम आदमी देने पड़ रहे दोगुने दाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Potato and common man are paying double the price of four rupees per kilogram in the market
संभल। आलू का सीजन चल रहा है। एक दिन में मंडी में 250-300 क्विंटल आलू पहुंच रहा है। आलू की मांग भी है उत्पादन भी। आम जनता को सस्ता आलू मिल सकता है लेकिन थोक और फुटकर भाव पर कोई नियंत्रण नहीं है। बिचौलिए मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति में थोक के भाव में चार-पांच रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर भरपूर मात्रा में आलू उपलब्ध है। यही आलू खुदरा बाजार में दस से बारह रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रहा है। इससे एक ओर किसान को भरपूर कीमत नहीं मिल रही है और दूसरी ओर आम आदमी को महंगा आलू खरीदना पड़ रहा है। आम लोगों का कहना है कि अगर थोक और फुटकर भाव पर सरकार की कोई नीति तथा निगरानी हो तो यह नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन

पुखराज 400 रुपये क्विंटल और आलू की 3797 प्रजाति 500 रुपये प्रति क्विंटल पर है। चिप्सोना 800 रुपये प्रति क्विंटल है लेकिन उस आलू की आवक न के बराबर है। लेकिन आलू की जो महंगाई है वह सब्जी बेचने वालों ने कायम कर रखी है। इसमें आढ़ती तो कुछ कर ही नहीं सकते। जो ठेले वाले मंडी के आसपास छह सात रुपये प्रति किलोग्राम में आलू बेचते हैं वही शहर के भीतर जाकर 10 से 12 रुपये प्रति किलोग्राम आलू का बेचते हैं।- सलीम, आलू के आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू के भाव पर नियंत्रण के लिए जब सरकार का निर्देश होता तब हम निगरानी करते हैं। इस समय तो आलू का भाव सस्ता है और सरकार की तरफ से भाव पर नियंत्रण का कोई निर्देश भी नहीं है। ऐसे उपभोक्ता को जागरूकता दिखानी है। जब भी आलू खरीदें तो मंडी के थोक भाव को बताकर मोल भाव जरूर करें। ताकि कम भाव पर आलू मिल सके।-सुघर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed