{"_id":"633c8910d498780dc16b0572","slug":"pot-market-decorated-for-dhanteras-good-business-prospects-sambhal-news-mbd443351425","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के लिए सजे बर्तन बाजार, अच्छे कारोबार को उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के लिए सजे बर्तन बाजार, अच्छे कारोबार को उम्मीद
सार
धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार सजने लगे हैं।जिसके चलते बाजारों में बर्तन की खरीदारी शुरू हो गई है।इसके अलावा एल्यूमिनियम की जगह स्टील, पीतल व तांबे के बर्तन जहां लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल। धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार सजने लगे हैं। धनतेरस पर बर्तन व ज्वैलरी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। जिसके चलते बाजारों में बर्तन की खरीदारी शुरू हो गई है।
आज दशहरा के बाद से लोग करवाचौथ, धनतेरस व दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचने लगे है। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस तक बाजार पूरी तरह से गुलजार हो जाएगा। जिसके लिए बर्तन कारोबारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। बर्तनों की कीमतों में पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद बर्तन कारोबारियों को धनतेरस और दीवाली पर बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीदें हैं। बर्तन बाजार में पीतल के हीरा पन्ना के बर्तन खूब पसंद किए जा रहे हैं।
इस बार हम ग्राहकों के लिए पीतल के हीरा पन्ना बर्तन लेकर आए हैं। इसके अलावा एल्यूमिनियम की जगह स्टील, पीतल व तांबे के बर्तन जहां लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। वहीं हीरा पन्ना के लोटे, करवाचौथ के लिए करवा व दीवाली के लिए पीतल का पूजा के सेट भी काफी मांग है। रामौतार राधेश्याम, बर्तन कारोबारी, संभल।
विज्ञापन
इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बर्तनों की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन इससे धनतेरस व दिवाली की खरीदारी पर असर पड़ता नहीं दिख रहा। इस बार लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है, जिससे बाजार में अच्छे बूम की उम्मीद है। नौशाद अहमद, बर्तन कारोबारी, संभल।
कोरोना काल के बाद से व्यापारी मंदी झेल रहे थे। इस बार बाजार में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे काफी अच्छा कारोबार होने की संभावना है। कीमतों में पिछले साल की अपेक्षा इजाफा हुआ है, लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अंकित गुप्ता, बर्तन कारोबारी, संभल।
नवरात्र में अच्छी बिक्री हुई है। लेकिन पर्व के लिए अभी तक बाजार में भीड़ नहीं है। दशहरा से बाजार में खरीदारी शुरू हो जाएगी। अच्छे कारोबार की उम्मीद है। शुभम, बर्तन कारोबारी, संभल।