फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Posters of miscreants were put up on the second day as well

Sambhal News: दूसरे दिन भी लगाए बवाल में शामिल 74 उपद्रवियों के पोस्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Posters of miscreants were put up on the second day as well
दूसरे दिन भी लगाए बवाल में शामिल 74 उपद्रवियों के पोस्टर
विज्ञापन


संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल करने के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने शनिवार को एकता पुलिस चौकी की दीवार पर पोस्टर लगाए हैं। छह पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें 74 उपद्रवियों के चेहरे दिख रहे हैं। पुलिस की अपील है कि इन उपद्रवियों की पहचान बताने पर इनाम भी दिया जाएगा। शुक्रवार को जामा मस्जिद की दीवार पर पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि पोस्टर लगने के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर यह पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। इन पोस्टर में दिख रहे उपद्रवियों की जो भी पहचान बताएगा उसको इनाम दिया जाएगा। और पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि पोस्टर में दिखने वाले उपद्रवियों के नाम और पते की तस्दीक नहीं हो सकी है। इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर यह सूचना चस्पा की गई है। इन उपद्रवियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे या वीडियो से लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed