फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   post video on face book and young man comet suicide in sambhal

आत्म हत्या से पहले फेसबुक पर खुद को लिया लाइव, आग लगाकर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
post video on face book and young man comet suicide in sambhal
चंदौसी के वैष्णो विहार में घटना के बाद मां लक्ष्मी शर्मा से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी। संभल जिले के चंदौसी स्थित वैष्णो विहार फेज-5 में मुरादाबाद की निजी एक्सपोर्ट फर्म के कर्मचारी विशाल शर्मा (30) ने घरेलू कलह से ऊबकर जान दे दी। उसने गुरुवार को दिन में ढाई से तीन बजे के बीच अपने घर को बंद करके एक कमरे में खुद को आग लगा ली। पुलिस तथा मोहल्ले वाले जब तक अंदर पहुंचे वह जल चुका था तब उसकी अंतिम सांसें चल रहीं थीं। पुलिस ने एंबुलेंस से तत्काल उसे सरकारी अस्पताल भेजा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आत्महत्या से पहले विशाल ने गुरुवार की दोपहर पति-पत्नी के विवाद के समझौते का एक स्टांप पेपर अपलोड किया है।
विज्ञापन

इसके बाद अपनी मृत्यु से कुछ पल पहले तक खुद को फेसबुक पर लाइव किया। यह लाइव 7.24 मिनट है। इसमें सबसे पहले विशाल ने पत्नी को कॉल लगाई। काल रिसीव नहीं हुई तो इसका जिक्र करते हुए अपने लाइव में वह कहता है कि आज हमसे दगा करने वाले हमें बर्बाद करने वाले हमारा फोन नहीं उठा रहे है। कंटीन्यू दूसरे कॉल पर व्यस्त हैं। फिर वह किसी ढाका जी को संबोधित करते हुए लाइन पर बने रहने को कह कर यह कहते हैं कि बहुत गुड न्यूज पांच मिनट के अंदर देता हूं। इसी वीडियो में उनने किसी को सर कह कर तीसरी कॉल लगाई और कोतवाली पुलिस का नंबर मांगा और कहा कि सर, शायद चंदौसी की सबसे बड़ी न्यूज है। वेट ऑन ली टू मिनट। यह लाइव जो भी देख रहे थे इसमें से ही किसी ने विशाल के परिजनों को फोन किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने होली के दिन का एक और वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह साले और ससुर को जिम्मेदार बताकर कहता है कि उसके पास जिंदगी खत्म करने के अलावा कोई चारा नहीं है। यह भी पता लगा कि उसने किसी अधिकारी को फोन कॉल करके खुद की आत्महत्या के बारे में अवगत कराया है। इसी के बाद चंदौसी के कोतवाली पुलिस को वह मोबाइल नंबर मिला जिसके जरिए विशाल ने आत्महत्या के संबंध में कॉल की थी। जब यह मोबाइल नंबर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह को मिला तो उन्होंने तत्काल विशाल को कॉल मिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ने खुद की जिंदगी खत्म करने की बात कही। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने उसे समझाया पर वह नहीं माना। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक फोन पर कॉल जारी रखी और बातचीत करते करते विशाल के घर पहुंच गए। घर अंदर से बंद था। बाहर भीड़ थी और धुआं उठ रहा था। घर को खुलवाने के लिए आधा घंटे जद्दोजेहद रही। दरवाजा और खिड़की तोड़ने में लगे रहे। दरवाजा नहीं टूटा तो एक मासूम को शीशा तोड़कर अंदर भेजा। युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया था। कुछ ही देर में उसका अधिकतर शरीर जल गया। पुलिस और मोहल्ले वालों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते युवक ने दम तोड़ दिया। विशाल का दस वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। पत्नी प्रगति के साथ वंश (9) और दक्ष (6) दो बच्चे हैं। उसकी ससुराल चंदौसी आवास विकास में ही है। पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed