फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Politics is going on in the country regarding mosques: Burke

देश में मस्जिदों को लेकर राजनीति चल रही है : बर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Politics is going on in the country regarding mosques: Burke
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : जियाउर्रहमान बर्क
संभल। हमारे देश और प्रदेश में धार्मिक स्थल खासतौर पर मस्जिदों को लेकर जो राजनीति चल रही है, वह नहीं होनी चाहिए। जहां तक मस्जिद निर्माण की बात है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मस्जिद अल्लाह का घर है। यह हमारा मजहबी अधिकार भी है और संवैधानिक अधिकार भी है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
विज्ञापन

मंगलवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बंगाल में बाबरी नाम से मस्जिद बनाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें बुलाया तो गया नहीं है। यदि निमंत्रण मिलता है तो सोचा जाएगा। फिलहाल किसी ने हमें निमंत्रण तो दिया नहीं है। आगे एक दूसरे सवाल के जवाब में कहा कि मस्जिद बनाने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मुसलमानों को भी संवैधानिक अधिकार हैं। हिंदू और ईसाई भी अपने अपने तरीके से अपने धर्म को मानते हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में पीएम द्वारा धर्म ध्वजा फहराने के सवाल पर कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक है और संविधान से चलता है। धार्मिक देश नहीं है। पीएम और दूसरे बड़े नेताओं को भी एक वर्ग के लिए काम नहीं करना चाहिए। पूरे देश के लिए काम करना चाहिए। पीएम को देश के सभी धर्मों का ख्याल रखना चाहिए। किसी एक वर्ग को खुश करने से राजनीति तो हो सकती है लेकिन देश का भला नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed