{"_id":"5a872baf4f1c1b805a8ba33d","slug":"policeman-raid-on-encroachment-between-opposition-and-nos","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध और नोकझोंक के बीच अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध और नोकझोंक के बीच अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आम लोगों को पेश आ रही है परेशानी, प्रशासन बेखबर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण की समस्या से निजात के लिए जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाया। दुकानों के आगे लगे बोर्ड, होर्डिंग और टीनशेड हटाने को लेकर लोगों से नोकझोंक हुई। मगर कार्रवाई नहीं रुकी। जेसीबी की मदद से कर्मचारियों ने तमाम बोर्ड उतार दिए। दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर करा दिया गया। अफरा तफरी का माहौल हो गया। व्यापारियों की सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे। गुस्सा भड़क न जाए। इस आशंका में सीओ ने लोगों को समझाया। निष्पक्षता के साथ अतिक्रमण हटवाने की बात कही।
कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया पुलिस बल और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को लेकर शंकर कालेज चौराहे पर पहुंचे। दुकानों के आगे से जेसीबी के अगले हिस्से पर चढ़कर कर्मचारियों ने फ्लैक्सी बोर्ड और होर्डिंग को उतारना शुरू किया। एक दुकानदार ने विरोध किया तो कोतवाली प्रभारी ने तेवर दिखाए। कुछ देर बाद दूसरा दुकानदार पहुंच गया। उसने यह कहते हुए विरोध किया कि दुकानों के बाहर लगे बिना विज्ञापन वाले बोर्डों को नहीं उतारा जा सकता। तब नोकझोंक हुई। उप जिलाधिकारी राशिद अली खां और पुलिस क्षेत्राधिकारी गमलेश्वर बिल्टोरिया पहुंचे।
उनके निर्देश पर कार्रवाई चलती रही। लोगों की भीड़ जुट गई। टीम ने तहसील रोड से अतिक्रमण हटवाया। वहां एक दुकानदार टीनशेड को हटाने की बात पर भिड़ गया। सख्ती करने पर वह सहम गया। टीनशेड को हटवा दिया गया। टंडन तिराहे पर कार्रवाई शुरू हुई। तब व्यापारी विरोध के मूड में आ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल भी पहुंचे और अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने माइक के जरिये कहा कि कार्रवाई निष्पक्षता के साथ शासन के निर्देश पर हो रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह व्यापारियों से बात करके अतिक्रमण को हटवा देंगे। फिलहाल अभियान बंद करा दीजिए। इसके अलावा असमोली पुलिस ने भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर क राया। दुकानदारों को आईंदा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। पुलिस की सक्रियता से लोगों ने राहत महसूस की है।
आनन फानन समेटकर जिला अस्पताल परिसर में रखा सामान
संभल। पुलिस शंकर कालेज चौराहे पर अतिक्रमण हटवा रही थी। पास में ही जिला अस्पताल के सामने दुकानदारों में अफरतफरी मच गई। उन्होंने आनन फानन में सामान समेटना शुरू कर दिया। तब नजारा और भी चौंकाने वाला सामने आया। क्योंकि दुकानदारों ने जिला अस्पताल परिसर में भी ठेले खड़े कर लिए। इनपर सामान लदा हुआ था।
शाम तक जारी रहा अभियान, दुकानदारों में खलबली
संभल। शुक्रवार को पुलिस ने सुबह से शाम तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे दुकानदारों में खलबली का माहौल रहा। कई दुकानदार को दुकानें बंद करके इधर-उधर हो गए। दोपहर के वक्त यशोदा चौराहे के आसपास अभियान चला।
एसपी के आदेश पर जिले भर में चला अभियान
संभल। उद्योग बंधु की बैठक में निर्यातक कमल कौशल वार्ष्णेय ने अतिक्रमण का मुद्दा लगातार कई बार उठाया। गुरुवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक में एसपी मौजूद थे। एसपी ने तत्काल अभियान के आदेश दिए। जिसका असर शुक्रवार को दिखाई पड़ा। जिले भर में अतिक्रमण करने वालों का मनोबल टूटा है। कमल कौशल वार्ष्णेय ने अभियान की सराहना की है। जबकि उनका कहना है कि शाहजीपुरा के जिस अतिक्रमण का वह मुद्दा उठा रहे हैं उस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।