फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police sent village head accused of gang rape to jail

Sambhal News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police sent village head accused of gang rape to jail
संभल। कैलादेवी थाना पुलिस ने खिरनी मोहिद्दीनपुर के ग्राम प्रधान विजेंद्र को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दस अगस्त को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की थी। इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। पांच सितंबर को ग्राम प्रधान विजेंद्र, काले और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। महिला ने बताया था कि वह दस अगस्त को जंगल में खेत पर अकेले काम कर रही थी। इसी दौरान ग्राम प्रधान अपने दो साथियों के साथ आया और उसने निजी नलकूप में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। कैलादेवी थाना पुलिस ने घटना का संज्ञान नहीं लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article