फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police sent the accused to jail for getting the vehicle released by putting fake insurance receipt.

Sambhal News: वाहन को फर्जी बीमा रसीद लगाकर रिलीज कराने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Police sent the accused to jail for getting the vehicle released by putting fake insurance receipt.
संभल। सड़क हादसे में बाइक सवार की जान जाने क मामले में बंद टाटा 407 को आरोपी ने फर्जी बीमा रसीद लगाकर न्यायालय से रिलीज करा लिया। मृतक की पत्नी ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी भगवानदेई के पति सत्यपाल 8 जुलाई 2019 को सड़क हादसे में घायल हो गए थ। 10 जुलाई 2019 को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। यह हादसा टाटा 407 वाहन से हुआ था। पीड़िता ने नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया था। महिला ने बताया कि वाहन स्वामी ने फर्जी बीमा रसीद लगाकर न्यायालय से वाहन को रिलीज करा लिया था। इसकी शिकायत रजपुरा थाने में की लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जांच पड़ताल में मामला सही पाया गया। इसी आधार पर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव लहरावन निवासी श्याम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed