फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police removed the hooter from the car of the farmer leader, challaned

Sambhal News: पुलिस ने किसान नेता की कार से उतरवाया हूटर, किया चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Police removed the hooter from the car of the farmer leader, challaned
पुलिस ने किसान नेता की कार से उतरवाया हूटर, किया चालान
विज्ञापन

संभल। कोतवाल ओमकार सिंह शुक्रवार को जब मुरादाबाद मार्ग की ओर जा रहे थे तो यशोदा चौराहे के नजदीक उन्हें किसान नेता की स्कार्पियो पर हूटर लगे दिखाई दिए। कोतवाल कार के पास पहुंचे और चालक से हूटर उतरवाए। साथ ही दस हजार का चालान की कार्रवाई कर आगे हूटर न लगाने की चेतावनी दी।
जिले में पुलिस द्वारा अभियान चलाकर हूटर लगे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों से हूटर उतरवाने के साथ ही व उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें सबसे ज्यादा राजनीति पार्टियों के नेता व किसान नेता की कारें शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा हूटर उतरवाने की कार्रवाई से सपाइयों में रोष
सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने पुलिस द्वारा कारों से हूटर उतरवाने के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में बताया कि पुलिस द्वारा हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि यदि हूटर लगाना गलत है तो शहर के सम्मानित व्यक्ति चाहे वह सत्ताधारी पार्टी का हो या फिर सपा, बसपा व कांग्रेस का। सरेराह उनके वाहनों से पुलिस द्वारा हूटर उतारवाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें अपमानित होना पड़ रहा है। पुलिस को कार्रवाई से पहले सूचना दी जानी चाहिए। पुलिस की इस कार्रवाई से सपाइयों में रोष है। इसमें ताहिर सलामी, बिट्टू वारसी, मुस्तकीम, मुनीब, इरशाद, जुल्फेकार, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed