{"_id":"6a272b21d4dd546a97054f13","slug":"police-recruitment-1893-candidates-skipped-the-exam-on-the-very-first-day-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-136323-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती : पहले ही दिन 1893 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती : पहले ही दिन 1893 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। यह परीक्षा संभल जिले के 13 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों को कड़ी निगरानी में परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा देकर बाहर निकल रहे अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल रहा। वे आपस में प्रश्नों का मिलान करते नजर आए। वहीं, परीक्षा के पहले ही दिन 1893 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि कहीं भी कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। बताया कि पहली पाली में 13 केंद्रों पर पंजीकृत 4656 अभ्यर्थियों में से 3716 ने परीक्षा दी, जबकि 940 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4656 में से 3703 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 953 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम ने बताया कि मंगलवार को भी परीक्षा होगी।
अभ्यर्थियों के मुताबिक, पहले दिन पेपर संतुलित था, यानी न ज्यादा कठिन और न ही बहुत सरल। हिंदी के प्रश्न हर बार की तरह सरल थे, लेकिन जनरल स्टडीज के प्रश्न ट्रिकी थे।करेंट अफेयर्स के एक-दो सवाल कठिन लगे, जिनमें से एक बलिया से जुड़ा कोई अटपटा प्रश्न था। गणित और रीजनिंग दोनों हल करने लायक और सामान्य स्तर के थे, हालांकि रीजनिंग के एक-दो सवालों में थोड़ा दिमाग लगाने की जरूरत थी।
विज्ञापन
अन्य परीक्षार्थियों को नर्वस न होने की सलाह देते हुए कहा कि गणित, रीजनिंग और जीएस के प्रश्न काफी सीधे और आसान थे। विशेष रूप से सुझाव दिया कि हिंदी में साहित्य भाग से लगभग 7-8 प्रश्न आ रहे हैं, इसलिए उसे अच्छे से पढ़कर जाएं और परीक्षा में छोटी गलतियों से बचें।
0000000
केंद्र पर पता को लेकर परेशान रहे अभ्यर्थी, दूसरे केंद्रों पर पहुंचे
संभल में परीक्षा देने आए कई अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनके प्रवेशपत्र पर पता गलत था। संभल के चमन सराय में पहुंचे कई अभ्यर्थियों का पेपर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सिरसी में था लेकिन पता गलत होने के कारण वे संभल आ गए थे। हालांकि, यहां से फिर उन्हें भागना पड़ा।
000000
सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने रातभर तलाशा ठिकाना
संभल। सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से संभल पहुंचे अभ्यर्थियों को रात में ठहरने और आराम करने के लिए जगह तलाशनी पड़ी। प्रशासन की ओर से बाहरी जिलों से आए अभ्यर्थियों के रुकने या सोने की कोई व्यवस्था न किए जाने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ठहरने के लिए स्थान खोजते नजर आए। कुछ अभ्यर्थी खुले परिसर में ही समय बिताते दिखाई दिए। अभ्यर्थियों का कहना था कि पुलिस भर्ती जैसी बड़ी परीक्षा में दूर-दराज के जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रशासन को अस्थायी विश्राम स्थल, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए थी। इससे उन्हें रात में भटकने और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। संवाद
00000
प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों पर देखीं व्यवस्थाएं
संभल। पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम और एसपी केके बिश्नोई ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज, चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कॉलेज, इंटरमीडिएट कॉलेज, बहजोई और दूसरी पाली में राजकीय महाविद्यालय, जेडयू इंटर कॉलेज और एमजीएम डिग्री कॉलेज का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अभ्यर्थियों का प्रवेश, चेकिंग व्यवस्था, यातायात और पार्किंग प्रबंधन आदि व्यवस्थाओं को गहनता से देखा। केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें। संवाद