फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police recovered bricks deposited due to dispute during voting

मतदान के दौरान विवाद को लेकर जमा की ईंटे पुलिस ने की बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police recovered bricks deposited due to dispute during voting
संभल। गुन्नौर पुलिस ने जुनावई में ब्लाक कार्यालय के सामने विवाद को लेकर एकत्र किए गए सपा प्रत्याशी के घर एक ट्राली टूटी ईंटे यानी रोडे, 105 डंडे बरामद किये हैं। इस मामले में पुलिस ने सपा प्रत्याशी रवि , उसके पिता महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर सतीश आर्य ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि जुनावई ब्लाक में प्रमुख के चुनाव के दौरान विवाद को लेकर कार्यालय के सामने घर में ईंट, रोड़े व यूकेलिप्टस के डंडे एकत्र किए गए हैं। यह प्रमुख प्रत्याशी रवि और उसके पिता महेश का है। सूचना पर रात करीब साढ़े 11 बजे उनके घर पर छापा मारा। वहां जुनावई ब्लाक कार्यालय के पूर्वी छोर के सामने रोड के दूसरी ओर महेश प्रधान के घर के सामने ट्रैक्टर ट्राली में ताजे लाए गए ईंटे रोड़े भरे हुए थे। घर का दरवाजा खुलवाकर तलाशी लेने पर करीब 105 यूकेलिप्टस के डंडे मिले। घर में मौजूद महिलाएं यह नहीं बता पाई कि महेश प्रधान ने ईट- रोडे किस कार्य के लिए मंगवाए हैं। यह डंडे दो दिन पहले आए थे तथा रोजाना 20 से 25 लोग यहां आकर रुकते हैं। पुलिस ने डंडे जब्त कर लिए तथा ट्राली में भरे रोडे कब्जे में लेकर थाने पहुंचवा दिया। इस मामले में ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रवि, उसके पिता महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

सीओ गुन्नौर राकेश सिंह ने कहा कि यह मुकदमा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गुन्नौर की ओर से दर्ज कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने रात में छापा मारा था। ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के घर से डंडे व रोडे बरामद हुए हैं। चुनाव शांतिपूर्वक निपट गया है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने दस डंपर, चार जेसीबी पकड़ी थाने से छोड़ी।
संभल। बनियाठेर थाना क्षेत्र के चंदौसी बहजोई रोड स्थित गांव मझावली तथा आटे के मध्य पिछले दो माह से बड़े पैमाने पर डंपर एवं जेसीबी द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा था। प्रशासन के द्वारा संज्ञान लेने पर रात में तहसीलदार चंदौसी ने छापा मारकर दस डंपर, चार जेसीबी मौके से जब्त कर ली। आरोपी मौके से फरार हो गए। सभी वाहनों को पकड़कर थाना बनियाठेर भिजवाया गया। थाना बनियाठेर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कार्यवाहक इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की रात तहसीलदार ने दस डंपर तथा चार जेसीबी थाना बनियाठेर के सुपुर्द की थी। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे तक परमिशन दिखाने के बाद तेरह डंपर तथा चार जेसीबी कार्य कर रही थी। सभी को बिना कार्यवाही छोड़ दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed