फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police reached the supermarket on information that he was a Bangladeshi.

Sambhal News: बांग्लादेशी होने की सूचना पर सुपर मार्केट पहुंची पुलिस

Thu, 29 May 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police reached the supermarket on information that he was a Bangladeshi.
चंदौसी। बांग्लादेशी होने की सूचना पर बुधवार की देर शाम पुलिस बड़ा बाजार स्थित सुपर मार्केट पहुंची। पुलिस ने महिलाओं और पुरुषों के आधार कार्ड चेक किए। जालौन से आए तीन लोग आधार कार्ड नहीं दिखा सके। जिससे एक महिला और दो पुरुष सहित तीन लोगों को पुलिस कोतवाली ले गई। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं उक्त लोगों का कहना है कि वह जनेटा गांव में रिश्तेदारी में होने वाले लगुन समारोह के लिए खरीदारी करने आए थे।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम करीब सवा सात बजे तीन बच्चे, तीन महिलाएं और चार पुरुष बड़ा बाजार स्थित सुपर मार्केट में आए थे। लोगों की वेशभूषा देख किसी ने उक्त लोगों के बांग्लादेशी होने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पौने आठ बजे करीब पुलिस पहुंच गई और उक्त लोगों से पूछताछ की। सभी को आधार कार्ड दिखाने को कहा। जिनमें उक्त लोगों में अधिकांश गांव जनेटा के थे। उक्त लोगों ने पुलिस को बताया कि थाना बनियाठेर के गांव जनेटा रिश्तेदारी में बृहस्पतिवार को लगन समारोह है। जिसके लिए वह यहां खरीदारी करने आए थे। वहीं एक महिला और दो पुरुष आधार कार्ड नहीं दिखा सके। उनका कहना है कि वह जालौन से आए थे और ट्रेन में उनका सामान चोरी हो गया। जिससे उसमें रखा आधार कार्ड भी चोरी हो गया। पुलिस एक महिला और दो पुरुष को कोतवाली ले आई। वहीं प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि उक्त लोग गांव जनेटा के हैं। अन्य के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed