फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police raid in godam sambhal

कबाड़ गोदामों में पुलिस ने मारा छापा, पुराने टैक्टर मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
police raid in godam sambhal
संभल के रायसत्ती में चोरी का माल बरामद करती नखासा थाने की पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नखासा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी रायसत्ती के नजदीक कबाड़ के पांच गोदामों में छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से कई ट्रैक्टर और पार्ट्स बरामद किए हैं। आशंका है कि इन गोदामों में चोरी के ट्रैक्टर लाकर काटे जा रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर और पार्ट्स को कब्जे में ले जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

बुधवार को नखासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस के सहयोग से पांच कबाड़ गोदाम पर छोपमारी की है। पुलिस को आता देख कबाड़ गोदाम में हड़कंप मच गया। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं कई लोग भाग गए। पुलिस ने छानबीन की तो कई पुराने ट्रैक्टर और उनके पार्ट्स अलग-अलग पड़े थे। पार्ट्स और ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि इन गोदामों में चोरी के ट्रैक्टर लाकर काटे जा रहे हैं। इन ट्रैक्टरों को पार्ट्स के रूप में बेचा जाता है। अब पुलिस ने सभी ट्रैक्टर के पार्ट्स कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि इन गोदामों में चोरी के ट्रैक्टर काटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कबाड़ गोदामों का संचालन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मौके से कई नए ट्रैक्टर कटे हुए मिले हैं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन गोदामों में चोरी के ट्रैक्टर काटे जाते होंगे। जांच पड़ताल की जा रही है। तथ्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छानबीन होने तक नखासा पुलिस ने पांचों गोदामों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed