फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police questioned in the case of a child drowning in a pit near Ganga Expressway

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक गड्ढे में बच्चे डूबने के मामले में पुलिस ने की पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police questioned in the case of a child drowning in a pit near Ganga Expressway
संभल। नखासा थाना पुलिस ने गांव ततारपुर संदल में 10 जुलाई को बच्चे डूबने वाले मामले में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के एक कर्मचारी से सोमवार को पूछताछ की है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ 10 जुलाई को बच्चों की मौत का जिम्मेदार मानते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि कार्यदायी संस्था के एक कर्मचारी से पूछताछ की है। जांच पड़ताल चल रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो गांव ततारपुर संदल निवासी गंगाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनका पोता निशांत (9) और प्रिंस (9) गांव सुजातपुर स्थित विद्यालय साइकिल द्वारा घर लौट रहे थे। वह दोनों कक्षा पांच के छात्र थे। आरोप था कि गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था के द्वारा जेसीबी से गड्ढा खोद दिया गया था। इसमें पानी भरा था और दोनों पोतों की उसमें डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यदायी संस्था सीडीएस के ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसके आधार पर ही अब पूछताछ शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed