फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police march past for moharram in sambhal

पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त तौर पर संभल में किया पैदल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
police march past for moharram in sambhal
संभल में मोहर्रम के मद्देनजर पैदल भ्रमण करते जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुन - फोटो : SAMBHAL
संभल। अतीत में हुए विवादों और घटनाओं का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन ने मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एहतियाती सुरक्षा प्लान बनाया है। इस सुरक्षा प्लान के तहत मिश्रित आबादी वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि मोहर्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी से शांतिपूर्वक तरीके से मोहर्रम मनाने का आह्वान किया है। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। कहीं कोई विवाद की स्थिति बने तो इसके लिए तत्काल पुलिस-प्रशासन के अफसरों को मोबाइल नंबरों पर जानकारी दें। किसी भी हाल में अशांति न फैलाएं। पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से पेश आएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि मोहर्रम को देखते हुए जिले को बांटा गया है। संभल में जिलाधिकारी के साथ मिलकर जिन मार्गों पर ताजिये निकालते हैं उनका भ्रमण किया गया है। हर पहलुओं पर प्रशासन ने काम किया है। सभी थानों में अमन कमेटी की बैठकें की जा चुकी हैं। सभी ने मोहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने का भरोसा दिया है। पुलिस प्रशासन लोगों के साथ है। हरसंभव उनकी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद मिले अधिकारियों से, अमन भरे माहौल में निकाले जाएंगे ताजिये
संभल। समाजवादी पार्टी के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने शुक्रवार को निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान मोहर्रम को लेकर बातचीत हुई।
सांसद ने दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर संतोष जाहिर किया और कहा कि अधिकारियों ने जिले को ठीक से संभाला हुआ है। जहां तक मोहर्रम का सवाल है लोगों से यही आग्रह है कि कोई कोई बात न करें जिससे किसी को कोई तकलीफ हो।

अमन भरे माहौल में ताजिये निकाले जाएंगे। इसके लिए वह ताजियेदारों के साथ बैठक करके सीधा संवाद करेंगे। अगर किसी की कोई समस्या ताजिये को लेकर है तो उसका समुचित समाधान प्रशासन निकालेगा। ऐसा उन्हें भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed