फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police march in sambhal village

पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की, दावेदारों को शराब व अन्य सामग्री न बांटने की हिदायत दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
police march in sambhal village
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांवों में कुढफतेहगढ़ पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। गुरुवार को पुलिस ने गांव बिचैटा काजी, बेरनी, रतनपुर, खनुपुरा, नगलापूरवा, रहोली आदि में फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वरुण कुमार के नेतृत्व में किए गए फ्लैग मार्च के दौरान जगह-जगह चौराहे आदि जगहों पर ग्रामीणों को आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। कहा कि चुनाव के दौरान दावेदार मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब व अन्य सामग्री भेंट करने का प्रयास करेंगे। लेकिन ग्रामीणों को जागरूकता दिखाते हुए ऐसी सामग्री नहीं लेनी है।
विज्ञापन

पुलिस ने दावेदारों को भी हिदायत दी। कहा कि यदि मतदाताओं को कोई लुभाते हुए मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का भी पालन करने के लिए ग्रामीणों से अपील की गई। जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed