{"_id":"58bdb1854f1c1ba04bdc4864","slug":"police-leave-aquished","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया ग्रामीणों से भिड़े पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया ग्रामीणों से भिड़े पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 07 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
किमखोला के पास मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। लोगों का कहना है कि, खनन कराने वालों को पुलिस का भी संरक्षण है। हाल यह है कि, खनन कराने वाले लोग कहीं भी खनन करने लग रहे हैं, मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली में ऐसा ही मामला सामने आया है।
जेसीबी से अवैध खनन करने पर पड़ोसी खेत के मालिक ने रोका तो चालक ग्रामीण से भिड़ गया। बात बढ़ी तो भीड़ लग गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस बीच 100 डायल पुलिस पहुंच गई, मगर पुलिस ने अवैध खनन करने वालों को बिना कार्रवाई के ही जाने दिया।
गांव दतावली के जंगल में कई दिनों से जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा था। आरोप है कि, सोमवार को सुबह 7.00 बजे जेसीबी चालक ने सुमित पुत्र लक्ष्मण सिंह के खेत के पास से खनन करना शुरू कर दिया। यह जानकारी सुमित को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने खनन करने का विरोध किया तो जेसीबी चालक और ट्रैक्टर चालक उनसे भिड़ गए। ऐसे में खेत स्वामी ने गांव से कुछ लोगों को बुला लिया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इसके चलते दोनों तरफ से कहासुनी हो गई। इधर सूचना पर 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मगर पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया। इससे गांव के लोगों में रोष है।
थानाध्यक्ष सुनील अहलावत ने बताया कि ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी मुझे नहीं दी थी और न ही थाने की पुलिस मौके पर गई है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। अगर किसी पुलिसकर्मी ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।