{"_id":"602ed0e48ebc3ee9307554bf","slug":"police-ki-pathshala-in-sambhal-sambhal-news-mbd3801224104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर भेजें, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर भेजें, होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पंडित राम प्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला में मंचस्थ पुलिस अधीक्षक चक्रे?
- फोटो : SAMBHAL
संभल। पवांसा के पंडित राम प्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कॉलेज में गुरुवार दोपहर पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र को अपने बीच पाकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने निडर होकर सवाल किए और पुलिस अधीक्षक ने बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिए।
पवांसा क्षेत्र में 23 वर्षों से संचालित पंडित राम प्रसाद शर्मा जनता कृषक इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला के मुख्य अतिथि चक्रेश मिश्रा ने शिक्षक की तरह विद्यार्थियों से वार्तालाप किया। उनको पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में सफल होना है तो अपनी रुचि के अनुसार अच्छे लेखकों की पुस्तकें पढ़ें।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने पुलिस व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर कई सवाल किए। एक विद्यार्थी के सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि अगर कोई रिश्वत मांगता है तो डरें नहीं। उसकी वीडियो बना लें और वीडियो बनाकर उनके पास भेजें, दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी। इसी मौके पर एआरटीओ अंबरीश कुमार और पीटीओ मोहम्मद आबदीन अहमद ने यातायात के नियम समझाए। संचालन ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य झनकार सिंह, पंकज गुप्ता, शबनम शर्मा, भरत सिंह, प्रमोद कुमार, नरेश सिंह राघव, पुष्पेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। सलोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। राखी, रश्मि, काजल, मोनिका, मीनाक्षी, पूनम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ‘नहीं युद्ध से पीछे हटेगी ये बेटी हिंदुस्तान की’ गीत के साथ सलोनी ने देश भक्ति का तराना छेड़ा। इसे सभी ने सराहा।
कामयाबी के लिए दिए टिप्स
अनुशासन में रहें और नियम-कानून का पालन करें
अगर कहीं कोई दिक्कत आए तो शिकायत अवश्य दर्ज कराएं
जीवन में सफलता के साथ पद और प्रतिष्ठा पाने के लिए पढ़ाई पर ध्यान दें
पढ़ाई में सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, अच्छे लेखकों की पुस्तकें जरूर पढ़ें