{"_id":"67687212ec559aaacb0589e5","slug":"police-is-conducting-raids-but-the-rioters-are-not-being-caught-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117610-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दबिश दे रही पुलिस, हाथ नहीं आ रहे उपद्रवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दबिश दे रही पुलिस, हाथ नहीं आ रहे उपद्रवी
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के नजदीक, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रव करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं। यह उपद्रवी बवाल के बाद से घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस की टीम सूचना के आधार पर जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि प्रयास में टीमें लगी हैं लेकिन अभी कोई उपद्रवी हाथ नहीं आया है। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 97 उपद्रवियों के नाम और पते की जानकारी मिल गई है। 450 चेहरे सामने आ चुके हैं।
24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ मस्जिद के आसपास जमा हो गई थी। इस दौरान पुलिस और भीड़ में झड़प हो गई थी। पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। पुलिस ने भी लाठी चार्ज करने के साथ ही टियर गैस और रबड़ बुलेट का इस्तेमाल किया। इस बवाल में पांच लोगों की जान गई थी। 29 पुलिसकर्मी और 30 से ज्यादा भीड़ के लोग घायल हुए थे।
करीब डेढ़ घंटे में पुलिस ने इस बवाल को काबू किया तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इन तीनों स्थानों पर हुए बवाल में 40 नामजद और 2750 अज्ञात के खिलाफ अलग-अलग सात एफआईआर दर्ज कराई थी।