फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police is close to uncovering the gang that usurps insurance claims

Sambhal News: मंडी समिति में छुट्टा पशुओं से आढ़ती परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police is close to uncovering the gang that usurps insurance claims
मंडी समिति में घूमते छुट्टा पशु। - फोटो : मंडी समिति में घूमते छुट्टा पशु।
संभल। मंडी समिति में घूमने वाले छुट्टा पशुओं से आढ़ती परेशान हैं। छुट्टा पशु अनाज तो बर्बाद कर ही रहे हैं वहीं, कई बार लोगों पर हमलाकर घायल भी कर चुके हैं। यह समस्या करीब पांच सालों से बनी हुई है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। मंडी सचिव ने ईओ को पत्र लिखकर इसका समाधान मांगा है।
विज्ञापन


दरअसल, मंडी समिति में काम करने वाले आढ़तियों के सामने सबसे ज्यादा समस्या छुट्टा पशुओं की है। क्योंकि पशु आढ़त पर पहुंचने वाले अनाज को खा जाते हैं। इससे आढ़ती को नुकसान पहुंचता है। कई वर्ष से यह समस्या है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। मंडी सचिव का कहना है कि इन व्यवस्थाओं के लिए नगर पालिका जिम्मेदार हैं। क्योंकि मंडी समिति द्वारा हर साल जलकर और गृहकर मद में करीब दस लाख रुपये जमा किया जाता है। लेकिन पालिका इसे लेकर उदासीन है। यही वजह है कि कई बार पत्राचार करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

हाल में ही मंडी सचिव तरुणा ने ईओ को पत्र लिखकर समाधान कराने की मांग है। इसमें बताया कि मंडी समिति में अनेक बार पत्र देने के बावजूद आज तक प्रकाश, जल और सफाई की व्यवस्था नहीं कराई गई। इसलिए शीघ्र ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाए। वहीं, मंडी समिति के पत्र के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया है। पालिका के अनुसार समिति परिसर में सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए कवायद शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000
जिम्मेदारों की बात

व्यापारियों की शिकायत पर कई बार नगर पालिका को पत्र लिखा गया लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। अब फिर से पत्र के माध्यम से मंडी समिति में सुविधाओं पर ध्यान देते हुए पशुओं से निजात दिलाने की मांग की गई है।
तरुणा, मंडी सचिव
0000

मंडी समिति परिसर में अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जा चुका है। अब फिर से अभियान चलाकर इन्हें पकड़वाया जाएगा। अन्य व्यवस्थाएं भी कराई जाएंगी।
मणिभूषण तिवारी, ईओ

0000
व्यापारियों की बात

छुट्टा पशु आढ़त पर रखी रहने वाली बोरियों को फाड़ देते हैं। कई साल से यह समस्या है लेकिन अफसोस कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। गेट पर बैठने वाले चौकीदार भी यूं ही बैठकर चले जाते हैं।
मोहम्मद आरिज, आढ़ती।
000

आढ़त पर जो अनाज रखा जाता है, उसे छुट्टा पशु बर्बाद कर देते हैं। हर दिन ऐसी स्थिति रहने से कई क्विंटल अनाज पर असर पड़ता है। इसका नुकसान उठाना पड़ता है।
मोहम्मद मोमीन, आढ़ती

000
दिन में देखने पर इन्हें भगा देते हैं लेकिन रात में पशु बोरियों को फाड़ देते हैं। जिससे माल कम हो जाता है। इसका सीधा नुकसान हमें ही होता है, क्याेंकि किसान बेचने के बाद चला जाता है।


नदीम अहमद, आढ़ती
000

छुट्टा के साथ घरों में पलने वाले पशु भी इधर घूमते हैं। कई बार ऐसा होता है कि दूध निकालने के बाद इन्हें छोड़ देते हैं। इससे उन्हें तो नुकसान होता है, साथ ही किसान को भी नुकसान पहुंचता है।
जमाल, आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed