फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police inspector's son drowned in Ganga while bathing, rescue operation underway

Sambhal News: नहाते समय गंगा में डूबा पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा, रेस्क्यू जारी

Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 02 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police inspector's son drowned in Ganga while bathing, rescue operation underway

विज्ञापन

बबराला(संभल)।
राजघाट गंगा पर स्नान करते समय गहरे पानी में पैर फिसल जाने पर पुलिस इंस्पेक्टर का 25 वर्षीय बेटा कुलदीप गंगा में डूब गया। साथ आए चचेरे भाई के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका। युवक अपने चचेरे भाई के साथ अपनी गाड़ी से गंगा स्नान करने राजघाट आए थे।
मंगलवार को बदायूं के थाना इस्लामनगर के सिठोली और हाल निवासी बरेली के रहने वाले कुलदीप पुत्र नरेंद्र अपने चचेरे भाई अभिषेक पुत्र योगेंद्र यादव के साथ राजघाट गंगा स्नान करने को आए थे। दोनों भाई गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी कुलदीप का पैर गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। तभी साथ आए अभिषेक ने शोर मचाया तो लोग दौड़ कर पंहुचे। तब तक युवक गंगा में डूब चुका था। गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों में युवक की तलाश में गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार बबलू कुमार, सीओ गुन्नौर दीपक तिवारी, कोतवाल अखिलेश प्रधान, चौकी इंचार्ज बबराला विशाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि चचेरे-तहेरे दो भाई थाना इस्लामनगर के गांव सिठोली से गंगा स्नान करने राजघाट के लिए आए थे। तभी कुलदीप का पैर गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया है। एसडीआरएफ की टीम मुरादाबाद से बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
युवक कुलदीप के गंगा में डूबने की खबर सुनकर परिवार के लोग राजघाट गंगा तट पर पहुंच गए। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि कुलदीप दो भाईयों बड़ा है। छोटा भाई संदीप नोएडा में प्राइवेट जॉब करता है। पिछले दिनों बीमार होने की वजह से कुलदीप कोई कामकाज नहीं कर रहा है। कुलदीप के पिता नरेंद्र लखीमपुर खीरी में पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। जिससे काफी समय से उनका परिवार बरेली में रह रहा है। कुलदीप की पत्नी पूजा बैंक कर्मी है। चार वर्ष की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed