फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police in sambhal for ayodhya matter

संभल में अयोध्या मुद्दे को लेकर एहतियाती सतर्कता जारी, सात दिनों तक और रहेगी निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
police in sambhal for ayodhya matter
संभल के मुख्य बाजार में एहतियाती निगरानी करती पुलिस। - फोटो : SAMBHAL
संभल। अयोध्या का फैसला आने के बाद संभल जिले में शांति व्यवस्था बरकरार है पर जिला प्रशासन के अधिकारी एहतियाती तौर पर सतर्कता बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने जिले को तीन जोन में बांटकर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। दंगा नियंत्रण दल का अभ्यास किया जा चुका है। संभ्रांत लोगों से अधिकारियों ने संवाद किया है। अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र खुद संभल का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन

संभल जिले को एहतियाती सुरक्षा प्लान के अंतर्गत तीन जोन मे बांटा गया है। इन जोनों के अंतर्गत सेक्टर और सब सेक्टर में बांटकर निगरानी के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। संवेदनशील माने गए स्थानों पर चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस, पीएसी और त्वरित कार्यबल की ड्यूटियां लगाईं गईं हैं। सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के थाना प्रभारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

संभल के उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बुधवार को सुबह अपनी तहसील के नखासा, हयातगर, असमोली और कोतवाली संभल के प्रभारियों से फोन पर वार्ता करके ताजा हालात की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थानाध्यक्षों ने हालात सामान्य होने की जानकारी दी है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि लोग समझदारी दिखा रहे हैं किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं है। आम लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान कर रहे हैं। फैसला आने से पहले ही संभल में निगरानी शुरू हो गई थी। अभी निगरानी बनाए रखी जाएगी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सात दिनों तक संभल में अभी और निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed