फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police immersed the broken idols of the temple in the Ganges

पुलिस ने मंदिर की खंडित देव प्रतिमाएं गंगा में कराईं विसर्जित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police immersed the broken idols of the temple in the Ganges
गुन्नौर/बबराला। गुन्नौर के मोहल्ला सराय स्थित चामुंडा मंदिर की खंडित देव प्रतिमाओं को स्थानीय लोगों ने प्रशासन के आश्वासन पर गंगा में प्रवाहित कर दिया। नागरिकों ने घटना में शामिल अराजक तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला सराय में बिजली घर के पास रविवार रात अराजक तत्वों द्वारा चामुंडा मंदिर में स्थापित देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया था। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त था। लोगों ने हंगामा करते हुए धरना भी दिया था इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लोगों का धरना समाप्त कराया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह मंदिर पहुंचे और लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर खंडित देव प्रतिमाओं को लेकर बबराला राजघाट पहुंचे और उन्हें गंगा में विसर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ गुन्नौर राकेश सिंह, कोतवाल रामवीर सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed