फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police have not been able to reach the culprits behind the conspiracy to create chaos

Sambhal News: बवाल की साजिश के गुनाहगारों तक नहीं पहुंच पाई है पुलिस

Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 15 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police have not been able to reach the culprits behind the conspiracy to create chaos

विज्ञापन
संभल। 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का लगातार अभियान चल रहा है। पुलिस अबतक 60 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पूछताछ का भी सिलसिला जारी है। लेकिन बवाल की साजिश के गुनहगार अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित कारतूस किसने चलाया और किस हथियार में चलाया गया। इसका भी राजफाश होना बाकी है। क्योंकि विदेशी कारतूस भी अलग-अलग बोर के इस्तेमाल किए गए थे।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि उपद्रवियों की तलाश में टीमें लगी हैं। जो प्रकाश में आ रहा है उसकी गिरफ्तारी की जा रही है। साजिश के गुनहगारों तक भी पुलिस जल्द पहुंचेगी। एसआईटी लगी है।
विज्ञापन

24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। जामा मस्जिद के नजदीक पांच आम लोगाें की जान भी चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर पत्थरबाजी और फायरिंग की गई थी। तीन स्थानों पर हुए बवाल की सात एफआईआर में 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इस बवाल को कराने वाले साजिशकर्ताओं तक भी पुलिस जल्द पहुंचेगी। इसी को लेकर छानबीन एसआईटी कर रही है। विदेशी कारतूस जिन पिस्टल में उपद्रवियों ने इस्तेमाल किए हैं उन उपद्रवियों तक भी पहुंचा जाएगा। विदेशी कारतूस और खोखे जो पुलिस ने बरामद किए हैं उनकी जांच बैलिस्टिक्स विशेषज्ञ कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट को विवेचना में शामिल किया जाएगा।


हत्या के चार मामले दर्ज, किसने की, सुराग नहीं लगा

बवाल के दौरान मोहल्ला कोटगर्वी निवासी नईम, अयान, तुर्तीपुर इल्हा निवासी कैफ और सरायतरीन निवासी बिलाल की गोली लगने से जान गई थी। इसमें मृतकों के परिजनों की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हयातनगर निवासी रोमान के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के सुपुर्द ए खाक कर दिया था। जो चार हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं इनमें भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपियों की कोई सुरागकशी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार न्याय के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed