{"_id":"65a81b71023d6c7bb009b3b6","slug":"police-force-left-for-ayodhya-sambhal-news-c-282-1-rmp1004-14243-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अयोध्या के लिए रवाना हुआ पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अयोध्या के लिए रवाना हुआ पुलिस बल
Thu, 18 Jan 2024 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अयोध्या में सुरक्षा के लिए रामपुर से एक सीओ समेत 76 पुलिस कर्मियों का दल पुलिस लाइन से रवाना कर दिया गया।
अयोध्या में 22जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के लिए शासन ने हर जिले से पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई है। इसी क्रम में रामपुर से भी 76 पुलिस कर्मियों को रामपुर से अयोध्या भेजने के आदेश दिए गए थे। डीआईजी केआदेश केबाद बुधवार को पुलिस लाइन से पुलिस कर्मियों के दल को बसों से रवाना किया गया। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रिजर्व पुलिस लाइन संगम कुमार द्वारा अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही शान्ति व्यवस्था हेतु उन्हें निर्देशित किया गया। एसपी ने इस बल को बसों के जरिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी देकर रवाना किया। एसपी ने बताया कि एक सीओ समेत कुल 76 पुलिस कर्मियों को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों की डयूटी के लिए रवाना किया गया है।
रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
रेलवे स्टेशन पर सिविल लाइंस पुलिस की निगरानी में जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीओ सिटी जितेंद्र कुमार की देखरेख में डॉग स्कवायड के जरिए चेकिंग की गई। इस दौरान खलबली मची रही।