फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police force deployed at railway station to protest against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police force deployed at railway station to protest against Agneepath scheme
चंदौसी। अग्निपथ योजना को लेकर अन्य जनपद व प्रदेश में हिंसक विरोध के बाद जनपद के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर पुलिस की तैनाती की गई है। समय-समय पर पुलिस अधिकारी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। रविवार को सीओ ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अनग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश के कई जिलों में विरोध के साथ-साथ हिंसक घटनाएं भी हो रही हैं। इसके मद्देनजर जनपद के रेलवे स्टेशन चंदौसी, बबराला, राजघाट, बहजोई में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके अलावा जनपद के मुख्य चौराहों, रोडवेज बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारी भी दिन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों पर सिविल पुलिस के अलावा जीआरपी, आरपीएफ भी सुरक्षा के लिए तैनात है। रविवार को सीओ सुभाष चंद्र ने चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी चेकिंग करने व संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed