{"_id":"6103ceae8ebc3e585a76d813","slug":"police-encounter-with-animal-smugglers-in-sambhal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संभल में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से दो तस्कर और सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संभल में पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से दो तस्कर और सिपाही घायल
Fri, 30 Jul 2021 03:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 30 Jul 2021 03:34 PM IST
सार
संभल में चेकिंग के दौरान पुलिस और पशु तस्करों के बीच गोलीबारी हुई है। गोली लगने से दो तस्कर व एक सिपाही घायल हो गया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पशु तस्करों को पुलिस ने घेर लिया। तस्करों ने फायरिंग की तो एक सिपाही के हाथ में गोली छूती हुई निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो तस्करों को टांग में गोली लगी है। दोनों तस्कर व सिपाही को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का मुआयना किया। शुक्रवार की सुबह 11 बजे करीब असमोली पुलिस चेकिंग कर रही थी। थाना क्षेत्र के सैदपुर जसकौली-शाहपुर सोत मार्ग पर बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए।
पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। थाने में तैनात सिपाही शलभ राठी के हाथ को गोली छूती हुई निकल गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इसमें बाइक सवार दोनों लोग नीचे गिर गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तलाशी ली तो एक कट्टे में पशु का मांस मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान थाना हजरतनगर गढ़ी अंतर्गत कस्बा सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी जुनैद और चांद आलम के रूप में कराई। साथ ही बताया कि उन्होंने पशु की हत्या की थी और मांस बेचने जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों तस्कर व सिपाही को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पकड़े गए तस्कर सगे भाई हैं। आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है।