फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police disclosed theft in clothes showroom and grocery store, caught two

पुलिस ने कपड़े के शोरूम व किराने की दुकान में हुई चोरी का किया खुलासा, दो पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police disclosed theft in clothes showroom and grocery store, caught two
कोतवाली पुलिस ने कपड़े के शोरूम व किराने की दुकान से हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इन दोनों स्थानों से चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से शोरूम में चोरी किए लैपटॉप व प्रिंटर और किराने की दुकान से चोरी किया हुआ एक इंवर्टर, मसाले व अन्य सामान बरामद किया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अमित गुप्ता के कोतवाली के सामने बने कपड़े के शोरूम में सोमवार की सुबह चोरी हो गई थी। वहीं कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका की मार्किट स्थित एक किराने की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया था। पुलिस सक्रिय हुई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने चंदौसी मार्ग स्थित निरीक्षण भवन के पास से चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा लिया। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा निवासी रागिब उर्फ टावर और कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जगत निवासी गौहर के रूप में कराई। पुलिस ने इनके पास से कपड़े के शोरूम से चोरी किया एक लेपटॉप, प्रिंटर व अन्य सामान और किराने की दुकान से चोरी किया हुआ एक इंवर्टर, मसाले व अन्य सामान बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों आरोपियों ने दो दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed