फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police could not catch the killers of Bhagwan Singh even on the third day

Sambhal News: भगवान सिंह के हत्यारों को तीसरे दिन भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

Sun, 25 Aug 2024 04:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch the killers of Bhagwan Singh even on the third day
धनारी (संभल)। भगवान सिंह के हत्यारों को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। साथ ही मृतक की पत्नी से भी पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव गौरीपुरा निवासी भगवान सिंह की बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने ससुराल से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी। भगवान सिंह अपनी पत्नी राधिका को विदा कराकर लौट रहा था। हालांकि हमलावरों ने राधिका से कुछ भी नहीं कहा था। घटना वाले दिन ही पुलिस ने पिता कालीचरण की तहरीर पर मृतक की पत्नी राधिका समेत अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना को तीन दिन बीत चुके हैं। अभी तक पुलिस हमलावरों को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस मृतक की पत्नी राधिका से लगातार पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी है। लेकिन हमलावर पुलिस की पकड़ से अभी तक दूर हैं। बहजोई पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है। अभी आरोपियों ने नाम उजागर नहीं हो सके हैं। आधा दर्जन संदिग्ध लोगों के घरों में दबिश दी गई।अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed