फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught two Kashmiri youth, left after questioning

पुलिस ने दो कश्मीरी युवकों को पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा

Sun, 28 Jan 2018 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 28 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police caught two Kashmiri youth, left after questioning
पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने रविवार को शाम दो कश्मीरी युवकों को पकड़ लिया। पुलिस और खुफिया तंत्र ने कई घंटे तक कोतवाली में दोनो युवकों से पूछताछ की। जम्मू-कश्मीर स्थित उनके परिजनों से फोन पर बातचीत की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक की छानबीन में कोई मामला संदिग्ध नहीं निकला है। इसलिए दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


रविवार शाम को मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा में दो युवक घूमते दिखे। जो दूसरे लोगों के लिए अंजान थे। लोगों की सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शुरुआती पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह कश्मीरी हैं तो पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र भी सतर्क हो गया। पुलिस ने युवकों से गहन पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपने नाम-पते बताए। दोनों ने अपने आईडी प्रूफ भी दिखाए। कई घंटे तक पूछताछ और आईडी प्रूफ के आधार पर जांच पड़ताल का काम चला। जांच में यह बात सामने आई कि यह पिछले तीन साल से संभल में मांगने-खाने के लिए आ रहे हैं। एक युवक दस दिन पहले जबकि दूसरा पांच दिन पहले संभल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि आईडी प्रूफ के आधार पर युवकों की पहचान का सत्यापन किया गया। उनके परिजनों से भी फोन पर बात कर ली गई। अब तक की छानबीन में कोई संदिग्ध मामला नहीं निकला। इसलिए युवकों को उसी मस्जिद के इमाम की सुपुर्दगी में दिया जा रहा है। जिस मस्जिद में दोनों ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed