फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught three vehicle thieves, two absconding

पुलिस ने दबोचे तीन वाहन चोर, दो फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Police caught three vehicle thieves, two absconding
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ चौराहे से पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि वाहन चोरों के दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से तीन चाकू सहित उनकी निशानदेही से दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करबी साढ़े नौ बजे कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि पांच वाहन चोर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ चौराहे के पास खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास तीन चाकू बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक स्कूटी और एक बाइक बरामद भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी गोलू उर्फ शिवम निवासी मोहल्ला चुन्नी संजय बस्ती, विजय निवासी मोहल्ला हनुमान गढ़ी, रितिक निवासी मोहल्ला रतन हाथी वाली गली शामिल हैं। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी साथी आर्थिक लाभ कमाने के लिए वाहन चोरी करते थे। साथ ही चोरी के वाहनों को खरीदते व बेचते थे। इससे होने वाले आर्थिक लाभ से वह अपने शौक पूरा करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed