{"_id":"628406983b069c54434720f9","slug":"police-caught-animal-smuggler-after-chasing-in-sirsi-three-ran-away-sambhal-news-mbd428369557","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसी में पीछा करके पुलिस ने पशु तस्कर पकड़ा, तीन भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसी में पीछा करके पुलिस ने पशु तस्कर पकड़ा, तीन भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सिरसी में मुकर्बपुर मार्ग पर पुलिस ने पीछा करके दो लग्जरी कारों से गोवंशीय पशुओं को ले जा रहे एक पशु तस्कर को पकड़ लिया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दोनों कारों से दो गोवंशीय पशु बरामद किए हैं।
हजरतनगर गढ़ी थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी सिरसी क्षेत्र में मुकर्रबपुर रोड पर सोमवार की देर रात सूचना मिली कि कारों से गोवंशीय पशुओं को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पवन कुमार मय पुलिस बल के साथ मुकर्रबपुर मार्ग पर पहुंच गए। कारें दिखीं तो उनका पीछा किया गया। दोनों कारों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों कारों से एक-एक गो वंशीय पशु बरामद हुआ। साथ ही 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस, पशु काटने के उपकरण भी बरामद हुए।
पूछताछ में उसने अपना नाम शाने आलम पुत्र असलम कुरैशी निवासी गांव मदाला थाना असमोली बताया। जबकि इसी का भाई शाहनवाज पुत्र असलम कुरैशी और इमरान उर्फ छुटवा पुत्र बाबू कुरैशी निवासी महमूदपुर माफी थाना मैनाठेर चकमा देकर भाग गए। जबकि चौथा साथी अज्ञात है। पुलिस ने बताया कि गो तस्कर स्विफ्ट डिजायर और होंडा सिटी कार से गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के लिए असमोली के मदाला लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पवन कुमार, मुस्तफा, विनोद कुमार शर्मा, मनोज कुमार, यशवंत, नितिन शामिल रहे।