{"_id":"61f98828e68e7953ed795720","slug":"police-busted-adulterated-milk-factory-caught-two-chandausi-news-mbd4176870112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मिलावटी दूध बनाने की फैक्टरी का किया भंडाफोड़, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मिलावटी दूध बनाने की फैक्टरी का किया भंडाफोड़, दो पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा में पुलिस ने छापा मार मिलावटी दूध बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मिलावटी दूध बनाने की सामग्री बरामद की है। खाद्य विभाग की टीम ने तीन नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
मंगलवार की सुबह आठ बजे पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि गांव बनियाखेड़ा में एक घर में मिलावटी दूध बनाने की फैक्टरी चल रही है। इसके बाद पुलिस ने गांव के प्रेमपाल व चंद्रपाल के घर छापा मार दिया। 200 लीटर तैयार मिलावटी दूध, 40 किलो रिफाइंड, 40 किलो सफेद पाउडर, साबुन, सर्फ, ग्लूकोज व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इसके बाद खाद्य विभाग को सूचना दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचे निर्मित मिलावटी दूध, ग्लूकोल व पॉम ऑयल का नमूूना भरकर जांच के लिए है। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांव बनियाखेड़ा के चंद्रपाल के छापा मारा। जहां काफी मात्रा में नकली दूध व नकदी दूध बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी प्रेमपाल व चंद्रपाल सगे भाई है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए दूध व अन्य पदाथों में से टीम ने तीन नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। इनमें निर्मित दूध, पॉम ऑयल व ग्लूकोज है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। यदि पुलिस ने आरोपियों को मौके से पकड़ा है, तो इसमें पुलिस ही आईपीसी के तहत कार्रवाई कर सकती है। - पीके त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संभल।