{"_id":"62e58c66eef89a73e461ccba","slug":"police-brought-the-girl-hostage-to-the-police-station-youth-in-custody-sambhal-news-mbd43632424","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बताई युवती को थाने लाई पुलिस, युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बताई युवती को थाने लाई पुलिस, युवक हिरासत में
विज्ञापन
झारखंड की युवती को बंधक बनाकर रखने की सूचना पर रसूलपुर गांव पहुंची पुलिस युवती और उसके साथ मौजूद युवक को थाने ले आई। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी शाहरुख कुरैशी दिल्ली में मजदूरी करता है। दिल्ली में रहते समय उसकी झारखंड निवासी युवती से दोस्ती हो गई थी। एक महीने पहले युवक युवती को गांव ले आया और दोनों साथ रहने लगे। दोनों के समुदाय अलग होने से ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति की और पुलिस को सूचना दी कि युवती को बंधक बनाकर रखा जा रहा है।
इस जानकारी पर शुक्रवार की रात पुलिस युवक के घर पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। थाने में युवक ने युवती के साथ शादी कर लेने का दावा किया। युवती ने भी युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। फिर भी पुलिस ने गांव के चौकीदार से तहरीर लेकर युवक के खिलाफ अपहरण और कुछ अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। युवक को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया है। उनके बयान और युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के आधार पर अगला निर्णय लिया जाएगा। तब तक सुरक्षा के लिहाज से युवती को महिला सिपाही के आवास पर रखा जाएगा।