{"_id":"644986c545853cdfec0b3207","slug":"police-arrested-two-accused-with-car-and-32-kg-doda-powder-sambhal-news-c-15-1-127103-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस ने गाड़ी और 32 किलो डोडा चूर्ण के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस ने गाड़ी और 32 किलो डोडा चूर्ण के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। पुलिस ने मंगलवार की रात के बदायूं मेरठ स्टेट हाईवे पर चेकिंग के दौरान गाड़ी से 32 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। इसमें एक आरोपी दिल्ली व दूसरा बदायूं जनपद का रहने वाला है।
मंगलवार की रात गुन्नौर पुलिस चेकिंग कर रही थी। स्टेट हाईवे पर जुनावई की ओर से एक गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोक लिया। गाड़ी के रुकते ही उसमें बैठे दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो एक बैग में 32 किलो डोडा चूर्ण मिला। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर गाड़ी सहित कोतवाली ले आई।
वहां पूछताछ में आरोपियों ने अपने पंकज कुमार निवासी रेलवे कॉलोनी महावत खान मार्ग मिंटो रोड मध्य दिल्ली और मुकेश कुमार निवासी मालपुर तटेरा थाना जरीफनगर जनपद बदायूं बताए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे बदायूं के पास से डोडा चूर्ण ले जाकर दिल्ली में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, एसआई सतेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल हिमांशु, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।