फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrested six accused of assault incident

मारपीट की घटना के छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Police arrested six accused of assault incident
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव मुडेना में मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने एक पक्ष के छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। गांव के प्रधानपति ने 25 व दूसरे पक्ष ने दस लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव मुड़ेना में मंगलवार को प्रधानपति उमेश कुमार व कासिम के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई थी। घटना में महिला ग्राम प्रधान सहित 11 लोग घायल हुए थे। प्रधानपति उमेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा कि मंगलवार को 25 लोग उनके घर पहुंचे। घर में घुसकर उनके भाई, पत्नी व ग्राम प्रधान उर्मिला के साथ लाठी-डंडों व फरसे से हमला बोल दिया। जिसमें उनके भाई व पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। दूसरे पक्ष के कासिम ने की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को पुलिस ने मुकद्दीश, फरमान, शाने आलम, मुज्जमिल, कासिम, मुब्ससिर, निवासी मुडेना को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed