फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police arrested seven people in fear of breach of peace in village Mudaina

पुलिस ने गांव मुडैना में शांतिभंग की आशंका में सात लोगों को किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police arrested seven people in fear of breach of peace in village Mudaina
चंदौसी। धनारी के गांव मुडैना में जातीय विरोध के बीच पहली बार पुलिस की देखरेख में वाल्मीकि परिवार के दरवाजे तक बरात चढ़त हुई। पुलिस ने इस मामले में शांतिभंग की आशंका जताते के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनका धारा-151 में चालान कर दिया। उपजिलाधिकारी न्यायालय से उन्हें जमानत दे दी गई। शादी की रस्में और सुबह बरात को विदा कराकर ही पुलिस लौटी।
विज्ञापन

गांव मुडैना निवासी रविंद्र वाल्मीकि के प्रार्थना पत्र पर एसपी चक्रेश मिश्र ने गांव में बरात चढ़त कराने के निर्देश दिए थे। बुधवार रात सवा नौ बजे तक सीओ की देखरेख में बरात चढ़त कराई गई। इस दौरान धनारी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गांव मुडैना निवासी विरेश यादव, श्योराज यादव, राजपाल यादव, कररू मौर्य, महेंद्र शर्मा, रामचंद्र शर्मा, शंकर दत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। सभी का बुधवार सुबह शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। साथ ही उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी को मुचलका पाबंद कर जमानत पर छोड़ दिया। बरात चढ़त के बाद सीओ वापस आ गए थे। रात में धनारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार की देखरेख में शादी की रस्में पूरी की गईं। बृहस्पतिवार सुबह परंपरागत तरीके से बरात की विदाई हुई। दोपहर तक अन्य पुलिस कर्मी गांव में तैनात रहे। गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनारी थाने के गांव मुडैना में कुछ लोग वाल्मीकि समाज की बरात चढ़त में व्यवधान डालते थे। पुलिस की देखरेख में बरात की चढ़त व अन्य रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। उनका शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।
-चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed