{"_id":"61d49d7b15b13803313066be","slug":"police-arrested-a-sri-lankan-citizen-living-in-india-on-a-fake-basis-and-sent-him-to-jail-sambhal-news-mbd414980517","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से भारत में रह रहे श्रीलंका के नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से भारत में रह रहे श्रीलंका के नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
संभल। लोधी सराय में रह रहे श्रीलंका के नागरिक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। लगातार टूरिस्ट वीजा रिन्यूअल करा रहा था। दो वर्ष से वीजा भी रिन्यूअल नहीं कराया और हिंदुस्तान की कई आईडी बनवा ली थीं। बैंकों में खाते भी खोल लिए थे। पुलिस की जांच में पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
आरोपी की पत्नी ने हीरा तस्करी करने और अंजान लोगों को घर पर बुलाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि संभल के खुफिया इकाई विभाग के कई लोग मिले हुए थे और वह पूरी हकीकत जानने के बाद भी अधिकारियों से छुपाते रहे।
मंगलवार को गिरफ्तार हुए अब्दुल कादिर मोहम्मद नजीर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इस दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी रही। आरोपी पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की पत्नी राना परवीन ने बताया कि आरोपी 1989 में टूरिस्ट वीजा पर आया था। 1997 में उनकी शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि कुछ लोग घर आने लगे थे और वह अलग ही भाषा में बात करते थे। इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया था और तब से ही वह दूसरे मकान में जाकर रहने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति हीरा तस्करी करता था और फर्जी तरीके से पैन कार्ड, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनवा लिए थे। इसके बाद बैंक में खाता भी खोल लिया गया। इसकी शिकायत लगातार की लेकिन खुफिया इकाई की ओर से पूरे मामले को उच्च अधिकारियों को नहीं बताया।