फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police alert for holi

होलिका दहन और होली पर्व पर निगरानी करेंगे 16 मजिस्ट्रेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
police alert for holi
संभल। होली के पर्व को लेकर शासन- प्रशासन की नजर में संभल संवेदनशील है और इसे लेकर सतर्कता बनी हुई। अतीत में हुए सभी विवादों का संज्ञान लिया गया है। पुलिस बल तो पहले ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तैनात है। अब उप जिलाधिकारी ने होलिका दहन और होली के पर्व को देखते हुए 16 अधिकारियों को मस्टिट्रेट बनाकर तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संभल, असमोली, हयातनगर और नखासा क्षेत्र के लिए 16 मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। मजिस्ट्रेट बनाए गए यह अधिकारीगण अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ तालमेल रखेंगे और अगर कहीं शांति भंग होने का अंदेशा सामने आता है तो तत्काल उप जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। अधिकारियों को होली के साथ होली और रंग एकादशी पर निकाले जाने वाले जुलूसों को भी देखना होगा।
विज्ञापन

जुलूसों की निगरानी में मजिस्ट्रेटों के साथ क्षेत्रीय कर्मचारियों को भी लगाया है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी ने विद्युत और निकायों को भी आदेश किए हैं। होली के रंग वाले दिन लेखपालों को संभल की मस्जिदों के आसपास लगाया गया है। एसडीएम ने कहा कि होली पर बिजली और पानी का संकट त्योहार पर न होने पाए। बिजली विभाग कर्मचारियों की टीम को तैयार रखे और सफाई का विशेष अभियान निकाय चलाएं। अगर कहीं कोई दिक्कत है तो तत्काल उन्हें अवगत कराएं। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed