फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police alert ar district border in sambhal

जिले की सीमाओं पर पुलिस का पहरा, सख्ती बरकरार, अनावश्यक वाहनों पर पूरी तरह रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
police alert ar district border in sambhal
अनूपशहर पुल के निकट संभल जिले के बॉर्डर पर लॉकडाउन के पालन को मुस्तैद पुलिसकर्मी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिलेभर की सीमाओं पर पुलिस का सख्त पहरा है। आवश्यक वस्तुएं लाने वाले वाहनों के अलावा कोई वाहन प्रवेश नहीं कर रहा है। बाइक सवारों को भी सीमा से ही लौटाया जा रहा है। बैरिकेडिंग कर रास्ते को पूरी तरह बंद किया गया है। आवश्यक सामग्री लाने वाले वाहनों के आने पर ही रास्ता खोला जाता है। सीमाएं लॉकडाउन घोषित होते ही सील कर दी गई थीं। तब से अब तक मुस्तैदी बरकरार है।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने संभल जिले की सीमाओं का लाइव हाल जाना। जिसमें मालूम हुआ कि पुलिस सख्त पहरा दे रही है और अनावश्यक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। बाइक सवार को भी किसी तरह घुसने नहीं दिया जा रहा है। दरअसल संभल जिले की सीमाएं बदायूं, अमरोहा, बुलंदशहर, रामपुर और मुरादाबाद से मिलती हैं। इन सभी सीमाओं पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है।
विज्ञापन

24 मार्च की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डाउन की घोषणा की तो जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह के आदेश पर सभी सीमाएं सील कर दी गईं। जिससे कोई दूसरे जनपद का वाहन प्रवेश न कर सके। सरकार से मिले निर्देश के बाद आवश्यक सामग्री लाने वाले वाहन और किसानों के वाहनों को छूट दी गई। इन वाहनों को अब भी आने जाने दिया जा रहा है। अनावश्यक तो बाइक सवार का भी प्रवेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असमोली थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में अमरोहा जनपद की सीमा लगती है। मुख्य रास्ते पूरी तरह सील हैं। किसी भी अनावश्यक वाहन को आने नहीं दिया जा रहा है। वहीं रजपुरा थाने के एसएसआई कुलदीप सिरोही ने बताया कि बुलंदशहर से सीमा लगी हुई है। जिसको लॉक डाउन घोषित होते ही बंद कर दिया गया था। तब से ही अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed