फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Poets presented their poetry at the Naat Mushaira and received applause.

Sambhal News: नातिया मुशायरे में शायरों ने पेश किए कलाम, वाहवाही लूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Poets presented their poetry at the Naat Mushaira and received applause.
चंदौसी के दरगाह जनेटा शरीफ में आयोजित नातिया मुशायरे में कलाम पढ़ते शायर व उपस्थित अकीदतमंद। सं
चंदौसी। दरगाह जनेटा शरीफ के सालाना चार रोजा उर्स ए कादरी चिश्ती मोअज्जमी नौशाही के दूसरे दिन सुबह में फज्र की नमाज के बाद खत्मे कलाम पाक हुआ। उसके बाद हजरत सैयद मेहंदी मियां का कुल शरीफ अदा किया गया। जायरीन ने मजारों पर हाजिरी दी। दोपहर की नमाज के बाद खानकाह परिसर में नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे में शायरों ने अपने खूबसूरत नातिया कलाम पेश कर श्रोताओं की वाह वाही लूटी।
विज्ञापन

मुशायरे का आगाज हम्दे पाक से किया गया। मुशायरे की सरपरस्ती दरगाह के सज्जादा नशीन डॉ. हजरत सैय्यद शाहिद मियां कादरी नौशाही ने की और अध्यक्षता डॉ. सैयद अकरम मियां ने फरमाई। नबी की शान में नातिया कलाम पढ़े गए। रामपुर से तशरीफ लाए शायर अशफाक जैदी ने कहा यारब हमारी बात हमेशा बनी रहे, महफिल यह नाते पाक की यूंही सजी रहे। शायर कामिल जनेटवी ने नबी की शान में पढ़ा कि बैठा बैठा सोच रहा हूं क्या क्या होगा तैबा में, चारों जानिब नूर का दरिया बहता होगा तैबा में।
विज्ञापन

डॉ. शफीक बरकाती ने अपनी अकीदत इस तरह पेश की क्या होगा कोई उसके मुकद्दर के सामने, हो जिसकी कब्र रोजा ए अनवर के सामने। बुरहान संभली ने कहा कि मुद्दत से आरजू है दिले बेकरार की, होठोंं पे मेरे हर घड़ी नाते नबी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुशायरे में इमरान सैदपुरी, मशकूर नजमी, फरीद बिसौलवी, डॉ अशफाक जैदी रामपुरी, मशहूद अहमद, शमशाद अली नगरी, इंतेखाब संभली आदि शायरों ने कलाम पेश किए। मुशायरे का संचालन हकीम बुरहान संभली ने किया। सज्जादा नशीन सैयद शाहिद मियां कादरी नौशाही ने दुआ कराई। इस दौरान मुशायरा कनवीनर आफाक नौशाही, सैय्यद सामी मियां, सैय्यद आमिर मियां, मो. रउफ एडवोकेट,अब्दुल हकीम, अब्दुल हमीद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed